फिल्म ‘तुम बिन 2’ में नेहा के साथ अभिनेता आशिम गुलाटी
और आदित्य सील भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। म्यूजिकल ड्रामा फिल्म के
गानों और ट्रेलर से नेहा को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। इस
फिल्म का संगीत बहुत ही खूबसूरत है। मुझे इसके सारे गाने पसंद हैं। मुझे
पहली फिल्म ‘तुम बिन’ के गाने बहुत पसंद हैं। जब मैं छोटी थी तो वो गाने
गाती थी। यह पूछने पर यह फिल्म आपके लिए कितनी खास है तो उन्होंने कहा, ‘हर
फिल्म अपने आप में बहुत खास होती है। मेरे लिए मेरी हर फिल्म खास रही है
और इस फिल्म में हर कोई मेरे किरदार को पसंद कर रहा है और यह मेरे लिए
अच्छा है। बहुत से लोगों ने इसे मेरी फिल्म करार दिया है।’
यह भी पढ़े : तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!यह भी पढ़े : बेटी न्यासा के लिए क्या बोल गए अजय देवगन,सभी हैरान