नेहा ने
2007 में तेलुगू फिल्म ‘चिरुथा’ से अपने फिल्म करियर की शुरुआत की थी।
हिन्दी में उन्होंने ‘क्रूक’, ‘यंगिस्तान’, ‘क्या सुपर कूल हैं हम’ और
‘यमला पगला दीवाना-2’ फिल्मों में काम किया है। यह सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस
पर असफल रही हैं। ‘तुम बिन-2’ से नेहा को बहुत आशाएं हैं। उनका कहना है कि
मुझे लगता है कि यह मेरे करियर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। मुझे फिल्म
इंडस्ट्री में नौ साल हो गए हैं, लेकिन अब तक मेरे करियर के लिए कुछ खास
नहीं रहा। लेकिन मुझे इस फिल्म से बहुत सारी उम्मीदें हैं।
यह भी पढ़े : एक ने छोडी तो दूसरों के लिए सुपरहिट हो गई ये फिल्में! यह भी पढ़े : सलमान की बात सुन दीपिका हुईं शर्म से लाल