Tubelight earn 260 crore before its release! Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

...तो इस तरह से प्रदर्शन पूर्व ‘ट्यूबलाइट’ कमायेगी 260 करोड रुपये!

khaskhabar.com: सोमवार, 03 अप्रैल 2017 12:51 PM (IST)
...तो इस तरह से प्रदर्शन पूर्व ‘ट्यूबलाइट’ कमायेगी 260 करोड रुपये!
इस वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ की प्रदर्शन तिथि की घोषणा कर दी गई है। ईद के मुबारक मौके पर प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म इस वर्ष 23 जून 2017 को प्रदर्शित होगी। बजरंगी भाईजान, और एक था टाइगर जैसी सुपरहिट फिल्मों के बाद कबीर और सलमान खान की जोडी की यह तीसरी फिल्म है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस खबर को कंफर्म करते हुए ट्वीट किया- तैयार हो जाओ सलमान खान के फैन्स ट्यूबलाइट की रिलीज डेट फाइनल हो गई है: 23 जून 2017. कबीर खान-सलमान खान बजरंगी भाईजान के बाद वापस आ गए हैं। फिल्म में सलमान सेना के एक जवान की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान खान के साथ ओमपुरी (जिनकी यह आखिरी फिल्म है), सोहेल खान और चीनी अभिनेत्री झूझू नजर आएंगी। मीडिया रिपोटर््स की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख खान कैमियो करते नजर आएंगे। यह युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म है जिसकी ज्यादातर शूटिंग लद्दाख और मनाली में हुई है। गौरतलब है कि इस फिल्म के संगीत अधिकार सोनी ने 20 करोड की भारी भरकम रकम में खरीदे हैं और सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि इस फिल्म में सिर्फ तीन गीत हैं। बताया जा रहा है कि यह तीनों गाने बहुत ही अच्छे हैं और फिल्म की कहानी बताने में मदद करेंगे। इसके अलावा इन गानों में और क्या खास है जिन्हें इतनी ज्यादा कीमत में खरीदा गया यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चलेगा। खैर जो भी हो मगर सलमान की इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही प्रॉफिट कमाना शुरू कर दिया है।

जब अजय TO आमिर ने किया FIRST किस!

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement