Trailer of Rock On 2 releases, it,s surprisingly powerful-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फरहान-श्रद्धा की ‘रॉक ऑन 2’ का ट्रेलर रिलीज

khaskhabar.com: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 11:04 AM (IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और अभिनेता फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म रॉक ऑन-2 फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का पोस्टर और टीजर भी रिलीज किया गया था। अब फिल्म का ट्रेलर भी आ गया है। यह फिल्म साल 2008 में आई फिल्म रॉक ऑन की सीक्वल है। फिल्म को नेश्नल अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। ट्रेलर में फरहान और श्रद्धा कपूर की खूबसूरत आवाज के साथ इनकी जोड़ी भी कमाल की लग रही है। ट्रेलर में दोस्तों की मस्ती के साथ इमोशनल ड्रामा भी दिखाया गया है। श्रद्धा कपूर का रोल भी दमदार नजर आ रहा है। इसमें फरहान, श्रद्धा को गाने के लिए मोटिवेट करते दिख रहे हैं। 2 मिनट 20 सेकेंड का यह ट्रेलर आपको खुद से बांधे रखता है। यह भी पढ़े :तो इस कारण रेखा ने दुनिया से छुपाया अपना सरनेम..
यह भी पढ़े :महमूद को किशोर ने नहीं दिया काम,जानें-रोचक किस्से

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement