फिल्म उद्योग में देओल परिवार को बडे मान सम्मान के साथ देखा जाता है। इन दिनों इस परिवार के तीनों सितारे—धर्मेन्द्र, सनी देओल और बॉबी देओल—सिनेमाई परदे से काफी दूर हैं। हालांकि इस वर्ष सनी देओल दर्शकों के सामने बतौर निर्माता निर्देशक ‘घायल वन्स अगेन’ में नजर आए। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कोई बडी सफलता तो नहीं मिली लेकिन इसने सनी देओल को जरूर फिर से सक्रिय कर दिया। अब इस परिवार के छोटे पुत्र बॉबी देओल भी तीन साल बाद अपनी वापसी की तैयारियां कर रहे हैं। बॉबी देओल को बॉलीवुड का कोई निर्देशक वापसी नहीं करवा रहा है बल्कि वे खुद अपनी वापसी तय कर रहे हैं।
यह भी पढ़े :सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!यह भी पढ़े :इनसे लडना पसंद करती हैं विद्या बालन