Advertisement
नेटफ्लिक्स पर नए सीजन के साथ लौटेंगी 'ब्लैक वारंट', 'द रॉयल्स' और 'मिसमैच्ड' समेत ये सीरीज

'ब्लैक वारंट' एक ड्रामा सीरीज है, जो सुनीत्रा चौधरी और सुनील गुप्ता की किताब 'ब्लैक वारंट: कन्फेशन ऑफ ए तिहाड़ जेल' पर आधारित है। यह सीरीज भारत के जेल सिस्टम को सच्चाई और साफ तरीके से दिखाती है, खासकर तिहाड़ जेल के बारे में और इसमें कुछ यादगार किरदार भी होते हैं।
'ब्लैक वारंट' के पहले सीजन के बारे में इसके निर्माता और निर्देशक विक्रमादित्य मोटवाने ने कहा, ''शो को बहुत प्यार और तारीफ मिली है, जो मेरे लिए बेहद खुशी की बात है। नेटफ्लिक्स, अप्लॉज एंटरटेनमेंट और कॉन्फ्लुएंस मीडिया के साथ मिलकर सुनील गुप्ता की खास कहानी को स्क्रीन पर लाना मेरे लिए अच्छा और संतोषजनक अनुभव रहा।''
उन्होंने आगे कहा, ''हम सुनील गुप्ता के आभारी हैं। साथ ही, उनकी टीम और कलाकारों का भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने इस कहानी को दिल और जोश के साथ पर्दे पर जीवंत किया। हम दर्शकों के लिए सीजन 2 लेकर आने के लिए काफी उत्साहित हैं। इसमें तिहाड़ जेल के अंदर की इंसानी कहानियां, नैतिक सवाल और सच्चे हालात को और गहराई से दिखाया जाएगा।''
'द रॉयल्स' का दूसरा सीजन और भी ज्यादा रोमांच, ड्रामा और नए मोड़ लेकर आने वाला है। सीरीज के प्रोड्यूसर्स रंगिता प्रीतिश नंदी और इशिता प्रीतीश नंदी ने बताया कि उनके शो 'द रॉयल्स' का पहला सीजन एक मजेदार और रोमांटिक कहानी थी, जिसमें महल, पोलो, नाइट पार्टियां और प्यार भरे रोमांचक पल थे। यह शो दुनियाभर में बहुत पसंद किया गया और काफी लोकप्रिय हुआ।
'मामला लीगल है' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। इसमें फिर से मजेदार और अनोखे कानूनी झगड़े दिखाए जाएंगे। इस शो की वकीलों की टीम में रवि किशन, नायला ग्रेवाल, निधि बिष्ट और अनंत जोशी हैं, जो कोर्टरूम में वापस आ रहे हैं। नए सीजन में नए कलाकार भी शामिल हो रहे हैं, जिसमें दिनेश लाल यादव, जिन्हें निरहुआ के नाम से जाना जाता है और कुशा कपिला शामिल हैं।
नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा कि ऐसी सीरीज वापस लाना, जिनको लोग दिल से पसंद करते हैं, उसमें एक खास खुशी, थोड़ी घबराहट और काफी उत्साह होता है। सबसे खास बात यह है कि ये कहानियां अलग-अलग हैं, कुछ जवानों के प्यार की, कुछ जेल की कहानी, कुछ शाही रोमांटिक कॉमेडी, तो कुछ हंसाने वाली।
इसके अलावा, 'दिल्ली क्राइम', 'कोहरा', 'राणा नायडू' और 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का नया सीजन भी नेटफ्लिक्स पर जल्द आने वाला है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


