Advertisement
जीनत अमान के नाम के पीछे छिपी है पिता की कहानी, जानें क्यों चुना था 'अमान' सरनेम

जीनत के पिता अमानुल्लाह खान ने शुरुआत में अभिनय की दुनिया में काम किया था, लेकिन बाद में वह लेखन की तरफ मुड़ गए। उन्होंने हिंदी सिनेमा की कई चर्चित फिल्मों के लिए काम किया। जीनत ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उनके पिता ने 'मुगल-ए-आजम' (1960) और 'पाकीजा' (1972) के स्क्रीनप्ले और डायलॉग लिखे थे। वह उर्दू भाषा के अच्छे जानकार और शायर भी थे। उनके पास शब्दों का अच्छा खजाना था और उन्होंने उर्दू में कई कविताएं भी लिखी थीं।
अभिनेत्री के पास आज भी उनकी लिखी कविताओं का एक कलेक्शन है, जिसे वह अनुवाद करवाकर प्रकाशित करना चाहती हैं।
अमानुल्लाह खान लेखन के क्षेत्र में 'अमान' नाम से भी पहचाने जाते थे। जीनत ने इसी नाम को अपना सरनेम बनाने का फैसला किया। इस तरह जीनत खान आगे चलकर जीनत अमान बन गईं। उनके लिए यह सिर्फ नाम बदलने का फैसला नहीं था, बल्कि पिता से जुड़ी यादों और उनकी पहचान को अपने साथ रखने का एक तरीका भी था।
जीनत अक्सर अपने पिता के साथ बिताए पलों को भी साझा करती रहती हैं। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया था कि वह कभी-कभी पिता से मिलने जाती थीं। वह उनके साथ लंबी सैर पर निकलती थीं और इस दौरान पिता उन्हें आइसक्रीम खिलाते थे। अमानुल्लाह खान उन्हें कहानियां और उर्दू की कविताएं सुनाया करते थे। कई बार वह जीनत के लिए खुद भी कविताएं लिखा करते थे। वह उनकी मां और उन्हें अंग्रेजी में खूबसूरत चिट्ठियां भी लिखा करते थे।
जीनत को अपने पिता के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला। जब वह करीब 13 साल की थीं, तभी महज 41 साल की उम्र में अमानुल्लाह खान का निधन हो गया। अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में इस बात का अफसोस भी जताया था कि वह अपने पिता को बड़े होने के बाद और करीब से नहीं जान पाईं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


