The Sky Is Pink Box Office Collection Day 1: Priyanka Chopra And Farhan Akhtar Movie Gets A Slow Start-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

The Sky Is Pink Box Office Collection : प्रियंका- फहरान की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 9:42 PM (IST)
The Sky Is Pink Box Office Collection : प्रियंका- फहरान की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ इतने करोड़
मुंबई। सोनाली बोस (Shonali Bose) निर्देशित फिल्म 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) का ओपनिंग डे बहुत ही खराब रहा है। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया के ट्विटर पेज पर शेयर की गई पोस्ट के अनुसार फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। एक मजबूत सब्जेक्ट पर आधारित इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें थीं। लेकिन इस फिल्म ने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। वहीं इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस (Box Office) देखकर पता चलता है कि यह फिल्म दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई है। हालांकि अभी 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) को वीकेंड से काफी उम्मीदें हैं। क्योंकि शनिवार और रविवार फिल्म का कलेक्शन बेहतर हो सकता है। बॉलीवुड खबरों की रिपोर्ट के अनुसार, 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) के अभिनय की तारीफ की जारी है। पर इसमें स्टार पॉवर की कमी है। संगीत भी फिल्म को आगे नहीं ले जा पा रहा है। दरअसल 'द स्काई इज पिंक' (The Sky Is Pink) जैसी भावनात्मक फिल्मों की ऑडियंस काफी सीमित होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement