अभिनेता अभिषेक बच्चन ने कहा है वह उसी फिल्म में काम करेंगे, जो उन्हें प्रेरित करेगी, चाहे वह किसी भी भाषा की हो। यह पूछे जाने पर कि पिता अमिताभ बच्चन की तरह क्या वह हॉलीवुड फिल्म में हाथ आजमाना चाहेंगे? अभिषेक ने आईएएनएस से कहा, ‘मुझे लगता है कि दुनिया बहुत छोटी है और सीमाएं खत्म हो रही हैं। दोनों तरफ प्रतिभाओं की अदला-बदली है और भाषा पर ध्यान दिए बिना इसका हिस्सा होने जैसा महसूस होता है।’
ये हैं Same To Same...,जो देखे हो जाए कंफ्यूज़