Advertisement
‘द दिल्ली फाइल्स’ को मिला नया नाम, रिलीज डेट में भी बदलाव , विवेक रंजन ने बताया कब आएगा टीजर

‘द बंगाल फाइल्स’ को लेकर सोशल मीडिया पर प्रशंसक खासा उत्साहित नजर आए। हालांकि, विवेक रंजन ने इस बदलाव के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया है। फिल्म की घोषणा के साथ ही एक संदेश भी साझा किया गया, जिसमें उन्होंने संकेत देते हुए कहा, “मेरे पास एक अच्छा विकल्प है, एक अच्छा विचार है।”
फिल्म के नाम में बदलाव और इसकी रिलीज डेट की घोषणा ने इसे साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बना दिया है।
15 मई को शेयर किए गए एक पोस्ट में विवेक रंजन अग्निहोत्री ने शूटिंग के अंतिम चरण में होने की जानकारी देने के साथ ही फैंस से 'क्राउडसोर्सिंग रिसर्च' की अपील की थी।
वीडियो में उन्होंने अपील की कि वह बंगाल पर अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए क्राउडसोर्सिंग रिसर्च कर रहे हैं। यदि प्रशंसक इतिहास बनाने में योगदान देना चाहते हैं, तो उनके पास 'क्राउडसोर्सिंग रिसर्च' के जरिए मदद करने का रास्ता है। उन्होंने यह भी बताया कि कलकत्ता या नोआखली दंगे के कई पीड़ितों से उन्होंने बातचीत की और वीडियो रिकॉर्ड किए। इसके लिए सैकड़ों किताबें, रिपोर्ट्स, अखबारों के कटिंग्स पढ़े।
इसके साथ ही वह वीडियो में प्रशंसकों से कहते नजर आए कि यदि किसी के पास डायरेक्ट एक्शन डे से संबंधित कोई जानकारी, लिंक, लेख या सबूत है, या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जो पीड़ित है, तो वह मदद कर सकता है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


