The atmosphere did not create for ‘Tube light’, box office, 200 crore! Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘ट्यूबलाइट’ को लेकर नहीं बना माहौल, B.O. पर मुश्किलात, 200 करोड!

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जून 2017 4:15 PM (IST)
‘ट्यूबलाइट’ को लेकर नहीं बना माहौल, B.O. पर मुश्किलात, 200 करोड!
बाहुबली के बाद प्रदर्शित होने वाली यह पहली बडी और बहुचर्चित, प्रचारित फिल्म है इसे लेकर दर्शकों में जो उन्माद या जिज्ञासा नजर आनी चाहिए थी उसका अभाव झलक रहा है। आम दर्शकों से ट्यूबलाइट के बारे में बात करने पर इसका अहसास हो जाता है कि यह फिल्म चर्चाओं में तो है लेकिन इसे देखने के प्रति दर्शकों में वो उत्साह या उमंग नजर नहीं आ रही जो गत वर्ष प्रदर्शित सुल्तान को लेकर थी। सलमान खान की पिछली फिल्मों में नायिका की भूमिका भी अपना असर रखती नजर आई हैं। बजरंगी भाईजान में कहने को तो नायिका करीना कपूर खान थी, लेकिन वास्तविकता में इस फिल्म की नायिका हर्षाली मल्होत्रा थीं। सुल्तान में अनुष्का शर्मा का किरदार सलमान के बराबर था। ‘ट्यूबलाइट’ में नायिका की भूमिका मजबूत बताई जा रही है लेकिन इस फिल्म में नामी भारतीय सितारा नहीं है। दर्शकों को इस बात की कमी भी खटक रही है। ट्रेलर और टीजर में नायिका की भूमिका का कोई खुलासा नहीं किया गया है। झूझू किस रूप और अंदाज में नजर आएंगी यह कहना मुश्किल है। दर्शक स्वयं को सलमान खान की भूमिका के साथ जोडने में असमर्थ पा रहा है। वह इस बात को पचा नहीं पा रहा कि दस-दस लोगों से एक साथ मुकाबला करने वाला उनका हीरो मंद बुद्धि हो सकता है। यह एक पहलू है जो कबीर खान निर्देशित फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर धराशायी कर सकता है।

ये भी पढ़ें - अनुष्का को इस बात पर है ‘नाज’, 9 साल, 14 फिल्में

2/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement