The atmosphere did not create for ‘Tube light’, box office, 200 crore!-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘ट्यूबलाइट’ को लेकर नहीं बना माहौल, B.O. पर मुश्किलात, 200 करोड!

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जून 2017 4:14 PM (IST)
‘ट्यूबलाइट’ को लेकर नहीं बना माहौल, B.O. पर मुश्किलात, 200 करोड!
सलमान खान की ट्यूबलाइट आगामी 23 जून को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के प्रदर्शन में 16 दिन का समय शेष है। सलमान खान जोर-शोर से इसके प्रमोशन में जुटे हैं लेकिन उन्हें इस बार वो सफलता नहीं मिल रही है जो पिछली फिल्मों सुल्तान और बजरंगी भाईजान के वक्त मिली थीं। फिल्म के टीजर और ट्रेलर को ज्यादा पसन्द नहीं किया गया। दर्शकों को यह ज्यादा पसंद नहीं आए। अब तक फिल्म के दो गीतों को भी जारी कर दिया गया है। गीत सुनने में अच्छे हैं लेकिन इन्हें भी वो लोकप्रियता नहीं मिल पायी है जो सुल्तान के शीर्षक गीत और जग घुमिया थारे को मिली थी। टीजर और ट्रेलर फिल्म के प्रति उन्माद पैदा करने में असफल रहे हैं। दर्शकों के बीच इस फिल्म की धीमी-धीमी सुगबुगाहट है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement