Taimur Ali Khan is back home with mommy Kareena Kapoor -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मायानगरी लौटते समय काफी खुश नजर आ रहे तैमूर

khaskhabar.com: रविवार, 10 सितम्बर 2017 11:19 AM (IST)
मायानगरी लौटते समय काफी खुश नजर आ रहे तैमूर
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान के बेटे तैमूर का जन्म पिछले साल दिसंबर में हुआ था। बेटे की परवरिश में बिजी करीना कई महीनों से फिल्मों से दूर रहीं। अब जब तैमूर थोड़े बड़े हो गए हैं तो करीना शूटिंग सेट पर लौट आई हैं। पिछले कुछ दिनों से वह दिल्ली में फिल्म वीरे दी वेडिंग की शूटिंग कर रही थी। फिल्म का एक शेड्यूल पूरा कर करीना दिल्ली से मुंबई लौटी। शनिवार शाम उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, खास बात यह थी कि करीना के साथ उनके नन्हें नवाब तैमूर मौजूद थे। लेकिन पिछली बार की तरह तैमूर मायानगरी वापस लौटते समय रो नहीं बल्कि खुश दिखाई दे रहा था। बता दें कि सामने आई है जिसमें वह रोते हुए कैमरे में कैद हुए थे। दरअसल करीना अपनी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग के लिए हाल ही में मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुईं थी। आजकल वह शूटिंग पर भी तैमूर को साथ ले जाती हैं। यह तस्वीर एयरपोर्ट की है जहां करीना ग्रे टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/10
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement