Tabu wants to collaborate with Akiv Ali again-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फिर से अकीव अली के साथ काम करना चाहती हैं तब्बू

khaskhabar.com: शनिवार, 11 मई 2019 1:05 PM (IST)
फिर से अकीव अली के साथ काम करना चाहती हैं तब्बू
मुंबई। निर्देशक अकीव अली के काम से बेहद प्रभावित अभिनेत्री तब्बू फिर से उनके साथ काम करना चाहती हैं। अली ने रोमांटिक-कामेडी फिल्म ‘दे-दे प्यार दे’ से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है। तब्बू ने कहा, ‘‘अकीव वास्तव में फन-लविंग, प्यारे और शांत दिमाग वाले इंसान है। उनके अंदर कोई दिखावा नहीं है। वह अन्य निर्देशकों के बिल्कुल विपरीत हैं।’’ अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘‘मस्ती करने के अलावा, उन्हें पता है कि काम को कैसे करना है और उन्हें जो चाहिए वह वास्तव में हर दृश्य में दिख रहा है या नहीं।’’
तब्बू ने आगे कहा, ‘‘अगर मेरे दिमाग में कोई भी संदेह या सवाल रहता था तो अकीव उसे स्पष्ट तरीके से समझाते थे, ये सारी बातें एक निर्देशक के बारे में काफी कुछ बताती हैं। मैं भविष्य में उनके साथ फिर से काम करना चाहूंगी। उम्मीद है कि वह एक सफल निर्देशक बनेंगे।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement