Swara abuses 4-yr-old for calling her aunty, gets trolled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बच्चे के 'आंटी' कहने पर भड़कीं स्वरा, लोगों ने किया ट्रोल

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 नवम्बर 2019 5:31 PM (IST)
बच्चे के 'आंटी' कहने पर भड़कीं स्वरा, लोगों ने किया ट्रोल
मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर फिर से विवादों में आई गई हैं। महज चार साल की उम्र के बच्चे के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने के चलते लोगों ने स्वरा को आड़े हाथों ले लिया है। हाल ही में 'सन ऑफ एबिश' चैट शो में स्वरा आई हुई थीं और इसी शो का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसके चलते स्वरा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। वीडियो में स्वरा को एक बाल कलाकार के लिए असंवेदनशील टिप्पणी करते हुए देखा जा रहा है जिनके साथ स्वरा फिल्म इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में कई विज्ञापनों में काम भी कर चुकी हैं। दरअसल, स्वरा इस वजह से भड़क गईं, क्योंकि बच्चे ने उन्हें 'आंटी' कहकर बुलाया था।
वीडियो क्लिप में, स्वरा शो के होस्ट के साथ अपने शूटिंग की एक घटना को याद करते हुए कहती हैं कि किस तरह से एक बार वह शूट के दौरान निराश हो गई थीं जब उन्हें इस बच्चे ने 'आंटी' कहकर बुलाया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement