Sushant sister praises SSR wax statue sculptor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:53 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुशांत की बहन ने भाई की मोम की प्रतिमा बनाने वाले की प्रशंसा की

khaskhabar.com: सोमवार, 21 सितम्बर 2020 11:46 AM (IST)
सुशांत की बहन ने भाई की मोम की प्रतिमा बनाने वाले की प्रशंसा की
मुंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने दिवंगत भाई की मोम की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार की प्रशंसा की। श्वेता ने मूर्तिकार की प्रशंसा करते हुए वीडियो पोस्ट में लिखा, "ऐसा लगा, जैसे भाई, जिंदा आ गया हो। आपका धन्यवाद।" वहीं अभिनेता के कई फैंस मैडम तुसाद में मोम की प्रतिमा रखवाने के लिए ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मूर्ति बनाए जाने के बाद मूर्तिकार सुशांत रे काफी सुर्खियों में हैं। उनकी बहन ने एक और फैन द्वारा बनाए गए पेंटिंग को साझा किया।
उन्होंने पेंटिंग वाली तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "यह सबसे अच्छा है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement