Sushant Singh Rajput death case - CBI interrogation of Riya Chakraborty continues-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला - रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ जारी

khaskhabar.com: सोमवार, 31 अगस्त 2020 11:35 AM (IST)
सुशांत सिंह राजपूत मौत मामला - रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की पूछताछ जारी
मुंबई । सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई चौथी बार रिया चक्रवर्ती से पूछताछ कर रही है।आपको बता दे कि रविवार को सीबीआई ने रिया से सुशांत को दी गई मेडिकल ट्रीटमेंट और दवाइयों से संबंधित चैट को लेकर सवाल किए। पूछताछ के दौरान रिया द्वारा दिए गए जवाब 'संतोषजनक नहीं' थे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम पिछले तीन दिनों से रोजाना रिया से पूछताछ कर रही है, जहां वह पूछताछ के सिलसिले में रविवार को भी अपने भाई के साथ एक बार फिर एजेंसी के समक्ष पेश हुई। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, रिया सुबह 10.15 बजे अपने भाई के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची।
सीबीआई के एक सूत्र ने कहा कि एजेंसी उनसे सुशांत के क्रेडिट कार्ड और अभिनेता के मेडिकल उपचार के दौरान किए गए खर्च के बारे में पूछताछ की।
उन्होंने कहा कि सीबीआई की टीम सुशांत के इलाज के बारे में अधिक जानकारी जुटाना चाहती है कि उन्हें कौन सी दवाएं दी जा रही थी, और कब से उनका इलाज चल रहा था, इस बारे में भी विस्तार से पूछा गया।
सूत्र ने कहा कि जब सुशांत के मेडिकल ट्रीटमेंट और दवाओं के बारे में सवाल पूछे जाने पर रिया ने गोल-मोल जवाब दिए।
सूत्र ने बताया कि सुशांत की समस्याओं और ड्रग चैट के बारे में पूछे जाने पर वह 'कम्फर्ट' महसूस नहीं कर रही थी।
सूत्र ने कहा कि उनसे सुशांत के आवास पर पहले के निजी कर्मचारियों को बदलने के कारणों और दिवंगत अभिनेता को उनके परिवार से दूर रखने के कारणों के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
सीबीआई टीम उनसे वित्तीय लेनदेन और निवेश की योजनाओं के बारे में भी पूछताछ करेगी।
सीबीआई ने रिया से शनिवार को सात घंटे और शुक्रवार को 10 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की थी।
सीबीआई ने सुशांत के निजी कर्मचारियों - नीरज सिंह, दीपेश सावंत, फ्लैटमेट सिद्धार्थ पिठानी और अन्य से पूछताछ करने के अलावा शुक्रवार और शनिवार को रिया के भाई से अलग से पूछताछ की थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement