Suhana Posts throwback video-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:46 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सुहाना ने बर्थडे बॉय अब्राम के साथ शेयर किया वीडियो

khaskhabar.com: गुरुवार, 27 मई 2021 3:59 PM (IST)
सुहाना ने बर्थडे बॉय अब्राम के साथ शेयर किया वीडियो
मुंबई| बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे अबराम खान ने गुरुवार को अपना आठवां जन्मदिन मनाया। अपने भाई के लिए इस पल को और खास बनाने के लिए बड़ी बहन सुहाना ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की हैं। सुहाना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप भी साझा किया है, जिसमें भाई-बहन साथ में पूल में नजर आ रहे हैं। इसमें नन्हें अबराम अपनी बड़ी दीदी के साथ पोज देने के लिए घुटनों के बल उनकी ओर आते दिखाई दे रहे हैं। दोनों कैमरे की ओर जब देखते हैं, तो सुहाना भाई को उन्हें किस करने के लिए कहती हैं। अबराम भी अपनी बहन को पुचकारने से नहीं कतराते हैं। अपने इस पोस्ट के कैप्शन में सुहाना लिखती हैं, "बर्थडे बॉय।" शाहरुख खान और गौरी खान के बेटे अबराम का जन्म मई, 2013 में सरोगेसी के माध्यम से हुआ था। उनकी बड़ी बहन सुहाना और बड़े भाई आर्यन फिलहाल अमेरिका में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement