Still feels like Newcomer: Dharmendra-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:59 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

धर्मेंद्र ने शेयर की फोटो, मिस करते हैं इन 3 अभिनेताओं को

khaskhabar.com: गुरुवार, 14 जून 2018 4:19 PM (IST)
धर्मेंद्र ने शेयर की फोटो, मिस करते हैं इन 3 अभिनेताओं को
मुंबई। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद जैसे महान कलाकारों के साथ खुद की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि वह अब भी हिंदी फिल्म उद्योग में खुद को नवागंतुक जैसा महसूस करते हैं। धर्मेंद्र ने बुधवार को यह ट्वीट किया, जहां उन्होंने राज कपूर, दिलीप कुमार और देव आनंद के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों की श्रृंखला साझा की। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे पसंदीदा लोगों के बीच होने में ही मेरी खुशी है। मैं अब भी खुद को साहनेवाल (पंजाब) से आया न्यूकमर समझता हूं, जिसका अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ फोटो खिंचवाने में जिसका दिल धडक़ता है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement