राजमौली का खुलासा: इस कारण लीक हुआ ‘बाहुबली 2’ का ट्रेलर
khaskhabar.com: गुरुवार, 16 मार्च 2017 11:14 PM (IST)
हैदराबाद। फिल्मकार एस. एस. राजमौली ने गुरुवार को कहा कि उनकी आगामी फिल्म बाहुबली-द कन्क्लूजन का ट्रेलर फेसबुक में बग के कारण लीक हुआ। यहां गुरुवार को ट्रेलर लांच पर संवाददाताओं से बात करते हुए राजमौली ने कहा कि लीक की वजह फेसबुक में बग है। उन्होंने इसके बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
राजमौली ने कहा, पाइरेसी अलग चीज है और लीक पूरी तरह से अलग बात। हम अभी भी ये पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि ये लीक हुई कैसे। पूरी टीम के लिए ये काफी परेशान करने वाली बात है, लेकिन लीक के बारे में सब कुछ जाने बिना हम किसी को दोष नहीं दे सकते। फिल्म का ट्रेलर गुरुवार शाम 5 बजे जारी होना था।