SRK turns 55: Friends, family, fans greet actor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दोस्तों, परिवार, प्रशंसकों ने किंग खान को 55वें जन्मदिन की बधाई दी

khaskhabar.com: सोमवार, 02 नवम्बर 2020 5:51 PM (IST)
दोस्तों, परिवार, प्रशंसकों ने किंग खान को 55वें जन्मदिन की बधाई दी
मुंबई। शाहरुख खान सोमवार को 55 साल के हो गए और इस अवसर पर दुनियाभर में दोस्तों, सहयोगियों और प्रशंसकों से सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं दी गईं। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने शाहरुख खान के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए कहा कि दिग्गज ने उन्हें प्यार करना सिखाया। एसआरके और अपनी तस्वीर साझा करने के साथ उन्होंने लिखा, "आपको देखा, आपसे प्यार किया। प्यार कैसे करते हैं, आपसे सीखा। आप जैसे बनने की कोशिश कर रहे हैं। पर आप जैसा कोई हो ही नहीं सकता।" अभिनेता राजकुमार राव, जो खुद को शाहरुख के बड़े प्रशंसक कहते हैं, उन्होंने ट्विटर पर सुपरस्टार के हिट गीत, 'छैय्यां छैय्यां' पर एसआरके के साथ रिहर्सल करते हुए उनकी एक क्लिप साझा की।
उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की शुभकामनाएं एसआरके सर। मेरे सभी स्कूल कार्यक्रमों में आपके गीतों पर डांस करने से लेकर आपके घर के बाहर घंटों खड़े रहने तक और आपके साथ मंच साझा करने और आपके साथ इस तरह की अद्भुत बातचीत करने के लिए। यह हमेशा से मेरे लिए सम्मान रहा है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं और आपके अच्छे स्वास्थ्य और खुशी के लिए हमेशा प्रार्थना करूंगा।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement