khaskhabar.com: शनिवार, 01 अप्रैल 2017 11:07 AM (IST)
वेब श्रृंखला ‘स्पॉटलाइट’ के निर्देशक विक्रम भट्ट का कहना है कि यह एक विडंबना ही है कि जब कोई व्यक्ति सफल नहीं होता, तब उसके इर्द-गिर्द उससे प्यार करने वाले लोग और दोस्त होते हैं, लेकिन सफलता हासिल करने के बाद प्यार कम ही देखने को मिलता है। ‘स्पॉटलाइट’ बॉलीवुड के नकारात्मक पहलू पर आधारित है, जो शुक्रवार से वीडियो ऑन डिमांड सर्विस ‘व्यूक्लिप’ पर उपलब्ध होगी। भट्ट ने आईएएनएस से कहा, ‘मेरे खयाल से ‘स्पॉटलाइट’ बॉलीवुड से ज्यादा बॉलीवुड की एक युवती पर आधारित है। यह उन सब चीजों के बारे में है जो आप चाहते हैं। आपको नाम, पैसा सब कुछ मिलता है, लेकिन जैसे जैसे आप ऊंचे उठते हैं, प्यार बेहद दुर्लभ हो जाता है। जैसे कि आप जब पहाड़ पर चढ़ते हैं तो ऑक्सीजन बेहद कम हो जाता है।’