Sonakshi Sinha was the first choice for Haseena Parkar-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हसीना पारकर के लिए अपूर्व लाखिया की पहली पसंद नहीं थी श्रद्धा कपूर

khaskhabar.com: गुरुवार, 20 जुलाई 2017 12:30 PM (IST)
हसीना पारकर के लिए अपूर्व लाखिया की पहली पसंद नहीं थी श्रद्धा कपूर
निर्देशक अपूर्व लाखिया ने मंगलवार को आगामी फिल्म ‘हसीना पारकर’ के ट्रेलर लॉन्च किया गया। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। वहीं सभी कलाकारों का काम काफी सराहनीय है। ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म की पूरी टीम मौजूद रही। अपूर्व लाखिया ने बताया कि इस फिल्म के लिए उनकी पहली पसंद सोनाक्षी सिन्हा थी। फिल्म के लिए पहले उन्होंने सोनाक्षी से ही संपर्क किया था। अपूर्व ने संवाददाताओं से कहा, ‘सबसे पहले हमने सोनाक्षी से संपर्क किया, लेकिन उस समय वह ‘फोर्स 2’ में काम कर रही थी। श्रद्धा दूसरा विकल्प थी। मुझे पता था कि वह 17 साल की किशोरी और 45 साल की परिपक्व महिला का भी किरदार निभा सकती हैं।’ श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर भी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर उपस्थित थे। वह फिल्म में हसीना के भाई दाऊद इब्राहिम के किरदार में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement