बॉलीवुड की दबंग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म नूर का पोस्टर रिलीज हो गया है। सोनाक्षी ने अपने ट्वीटर पर इस पोस्टर को शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने नूर फिल्म की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा हैं कि, वह सुबह की किरण है जो तूफान के साथ मिल गई है। वो नूर है। फिल्म अब 21 अप्रैल को रिलीज होगी। सोनाक्षी की यह फिल्म पाकिस्तानी उपन्यास कराची यू आर किलिंग मी पर आधारित है। जिसमें सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका निभा रही है।
इनके लिंकअप की खबरे सुन सब हो गए सन्न!