Sonakshi Sinha joins Happy Bhag Jayegi team for sequel -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब इस परिवार का हिस्सा बनने जा रही है सोनाक्षी सिन्हा

khaskhabar.com: सोमवार, 02 अक्टूबर 2017 9:02 PM (IST)
अब इस परिवार का हिस्सा बनने जा रही है सोनाक्षी सिन्हा
मुंबई। अभिनेत्री सोनाक्षी ‘हैप्पी भाग जाएगी’ के सीक्वल में नजर आएंगी। इसे लेकर सोनाक्षी ने कहा कि वह इस किरदार को निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं। फिल्म के सीक्वल का शीर्षक ‘हैप्पी भाग जाएगी रिटन्र्स’ है। सोनाक्षी ने रविवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘यह एक बड़ा खुशमिजाज परिवार है। इस सफर को शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती... आनंद एल. राय, मुद्दसर, डायना पेंटी, हैप्पीभागजाएगीरिटन्र्स।’’
फिल्म के पहले भाग के निर्देशक मुद्दसर अजीज ने एक पोस्ट में कहा, ‘‘हां, सोनाक्षी मेरी हैप्पी 2 हैं और मुझे उन्हें आपके सामने लाने पर काफी गर्व हो रहा है। किल इट सोना। ’’
पिछले साल 18 अगस्त को रिलीज हुई हैप्पी भाग जाएगी में डायना पेंटी, अली फजल और अभल देयोल थे। रोमेंटिक कॉमेडी ‘हैप्पी भाग जाएगी’ हैप्पी नामक युवती की कहानी थी जो शादी के दिन अपने घर से भाग जाती है और गलती से पाकिस्तान पहुंच जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement