Sonakshi Sinha Force 3 wont be made without me-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फोर्स-3 में भी नजर आएंगी सोनाक्षी, खुद किया confirm

khaskhabar.com: शनिवार, 03 दिसम्बर 2016 12:33 PM (IST)
फोर्स-3 में भी नजर आएंगी सोनाक्षी, खुद किया confirm
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अकीरा और फोर्स-2 जैसी एक के बाद एक एक्शन फिल्मों के लिए काफी वाहवाही लूटी है। इस पर सोनाक्षी का कहना है कि उन्होंने फोर्स 3 बनने की स्थिति में निर्माताओं से उन्हें ही फिल्म में लेने के लिए कहा है। फिल्म के अभिनेता व सह-निर्माता जॉन अब्राहम पहले ही फोर्स श्रृंखला की तीसरी फिल्म के निर्माण की पुष्टि कर चुके हैं। इस संबंध में सोनाक्षी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, मैंने पहले ही जॉन, विपुल सर (सह-निर्माता, विपुल शाह), अभिनय देव (निर्देशक) को आगाह कर दिया है कि फोर्स-3 मेरे बिना नहीं बनेगी। ऐसा उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि, दो एक्शन फिल्मों के साथ मेरा साल अच्छा रहा। जब आप जोखिम उठाते हैं और आपके काम की तारीफ होती है तो अच्छा लगता है। सोनाक्षी (29) आगामी फिल्म नूर में एक पत्रकार की भूमिका में नजर आएंगी। सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गया

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement