soman kapoor say about blind date-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ब्लाइंड डेट को लेकर सोनम कपूर ने कहा कि...

khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 11:56 AM (IST)
ब्लाइंड डेट को लेकर सोनम कपूर ने कहा कि...
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर हमेशा अपनी बात को बिंदास तरीके से रखती है। वो हमेशा अपनी बात को कहने में किसी भी प्रकार का संकोच नहीं रखती। आपको बता दें कि सोनम इन दिनों अपने बिजनेसमैन आनंद अहूजा के साथ रिलेशनशिप को लेकर काफी ​चर्चा में है। हालांकि सोनम की तरफ से फिलहाल इस रिलेशनशिप को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। हाल ही सोनम कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान डे​ट को लेकर कुछ ऐसे ही बयान दिया जिसे हर कोई कहने में संकोच करता है। इंटरव्यू में सोनम से जब पूछा गया कि अगर उन्हें बदल कर कोई एक्टर बना दिया जाय तो वो कौन होगा? सोनम ने कहा कि कोई नहीं, क्योंकि वो किसी भी एक्टर से डेट नहीं करती। मतलब साफ था कि अगर डेट करती तो उसका नाम ले सकती थीं। डेटिंग को लेकर सोनम ने ये भी कहा कि उन्हें डेटिंग के वक्त होटल में जाते वक्त बिल चुकाने में आधा-आधा करने वाला फंडा समझ में नहीं आता। अगर मैं आपको बाहर ले जा रही हूं तो मैं अकेले पैसे भर सकती हूं लेकिन अगर कोई मुझे ले जा रहा है तो मैं आधा क्यों दूं?

[@ क्या आपने देखी काजोल की बेटी की सेल्फी, बेहद...]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement