Sidhu Moosewals mother gave birth to a son, father showed a glimpse-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिद्धू मूसेवाल की माँ ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने दिखलाई झलक

khaskhabar.com: रविवार, 17 मार्च 2024 1:40 PM (IST)
सिद्धू
मूसेवाल की माँ ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने दिखलाई झलक
पंजाब के मशहूर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के फैंस के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से यह न्यूज शेयर की है। बलकौर की 58 वर्षीय पत्नी चरण कौर ने बठिंडा के एक अस्पताल में बेटे को जन्म दिया है। बलकौर ने अपने बेटे की तस्वीर सिद्धू के फ्रेम के साथ बैठे हुए शेयर की है। उनके पास दो नर्स भी बैठी हैं। बलकौर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, “शुभदीप को चाहने वाली लाखों-करोड़ों आत्माओं के आशीर्वाद से, अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है। भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार के लिए आभारी हूं।” यह तस्वीर देख सिद्धू को चाहने वाले भावुक हुए जा रहे हैं।

वे कमेंट्स कर अपनी भावनाओं का इजहार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “ये देखकर मेरी जान में जान आ गई है। दूसरे यूजर ने लिखा, “वाहेगुरु तेरा शुक्र है।” तीसरे यूजर ने लिखा, “स्वागत है भाई हमेशा याद रखना की तुम्हारा भाई म्यूजिक इंडस्ट्री का किंग था।” फैंस आज भी सिद्धू को काफी ज्यादा याद करते हैं। उल्लेखनीय है कि सिद्धू की मौत से फैंस को गहरा आघात पहुंचा था और वे आज तक सदमे में हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement