Siddharth Anands next film with Hrithik-Prabhas, South producer hits the chord-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिद्धार्थ आनन्द की अगली फिल्म ऋतिक-प्रभास के साथ, दक्षिण के निर्माता ने ठोकी ताल

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जनवरी 2023 8:27 PM (IST)
सिद्धार्थ आनन्द की अगली फिल्म ऋतिक-प्रभास के साथ, दक्षिण के निर्माता ने ठोकी ताल
ऋतिक रोशन को लेकर बैंग-बैंग और वॉर सरीखी फिल्मों का निर्देशन करने वाले सिद्धार्थ आनन्द की अगली पेशकश शाहरुख खान की पठान है, जो कल सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। पठान के प्रदर्शन से पूर्व ही सिने गलियारों में बहती हवाओं का कहना है कि सिद्धार्थ आनन्द को दक्षिण भारत के नामी गिरामी निर्माता ने अपनी अगली फिल्म का निर्देशन करने की जिम्मेदारी सौंपी है, जिसमें वे सिने इतिहास के दो नामचीनी सितारों ऋतिक रोशन और प्रभास को एकसाथ पेश करने जा रहे हैं। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन और दक्षिण भारत के सुपरस्टार प्रभास की जोड़ी के साथ आने की खबर यूं तो काफी लंबे वक्त सिने गलियारों में बह रही थी। अभी तक इन रिपोट्र्स पर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है। दिलचस्प बात यह है कि इस वक्त शाहरुख खान स्टारर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने वाली है। यह फिल्म 25 जनवरी के दिन रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म को लेकर भी बात होने लगी हैं। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो फिल्म पठान और फाइटर के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपने मचअवेटेड स्क्रिप्ट को सुपरस्टार प्रभास और ऋतिक रोशन के साथ लेकर आएंगे। फिल्मी हलकों से निकलकर सामने आ रही ताजा मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो प्रभास स्टारर निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म को मैत्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। मैत्री मूवी मेकर्स की हालिया प्रदर्शित फिल्म वाल्टेयर वीरय्या ब्लॉकबस्टर रही। सुनने में आया है कि इस फिल्म के हिट होते ही प्रोड्यूसर्स ने सिद्धार्थ आनंद को अपनी फिल्म के लिए साइन किया है। निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ये फिल्म सुपरस्टार प्रभास और ऋतिक रोशन के साथ होगी। जिसमें ऋतिक रोशन एक दमदार कैमियो करते दिखेंगे। हालांकि अभी फिल्म को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ पाई है।
पठान के प्रदर्शन के बाद निर्देशक सिद्धार्थ आनंद अपनी अगली फिल्म फाइटर को पूरा करने में जुट जाएंगे। इस फिल्म की घोषणा उन्होंने गत वर्ष की थी। ऋतिक रोशन के साथ यह उनकी 3री फिल्म होने जा रही है। इससे पहले वे ऋतिक रोशन को लेकर वॉर और बैंग-बैंग बना चुके हैं। सिद्धार्थ आनन्द की फाइटर में एक बार फिर से दीपिका पादुकोण भी नजर आने वाली हैं। दीपिका उनकी पठान में भी नजर आ रही हैं। यह पहला मौका होगा जब परदे पर ऋतिक रोशन और दीपिका की जोरदार कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फाइटर अगले साल ही सिल्वर स्क्रीन पहुंच पाएगी। इस फिल्म में भी ऋतिक रोशन धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस करते दिखेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement