Shruti Haasan meets Rahman at his LA studio-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की रहमान के साथ फोटो, लिखा...

khaskhabar.com: सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 7:36 PM (IST)
श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की रहमान के साथ फोटो, लिखा...
मुंबई। अभिनेत्री श्रुति हासन ने ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर.रहमान से उनके लॉस एंजेलिस स्थित स्टूडियो में मुलाकात की। श्रुति ने रविवार को इंस्टाग्राम पर अपने साथ रहमान की एक तस्वीर साझा की जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘‘दिग्गज ए.आर रहमान के साथ उनके अद्भुत एलए स्टूडियो में बिताई अविश्वसनीय शाम। मेरी जिंदगी के चारों और संगीत से घिरी हुई।’’ हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या रहमान के साथ श्रुति किसी प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। श्रुति ‘शाबाश नायडू’ में नजर आएंगी जिसमें उनके साथ उनके पिता भी होंगे। जासूसी आधारित फिल्म के सह-निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक कमल हासन हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement