Shreya Ghoshal sings for web series-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

श्रेया घोषाल ने वेब सीरीज के लिए गाया गाना

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 नवम्बर 2018 8:21 PM (IST)
श्रेया घोषाल ने वेब सीरीज के लिए गाया गाना
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मों को कई यादगाग गाने देने वालीं गायिका श्रेया घोषाल ने अब एक वेब सीरीज के लिए गाना गाया है। उनका कहना है कि यह एक बहुत अच्छा अवसर रहा और उनका समय बहुत मजेदार तरीके से बीता। श्रेया ने एएलटीबालाजी की आगामी वेब सीरिज ‘ब्रोकन’ के लिए गाना गया है, जिसमें विक्रांत मेसी और हरलीन सेठी मुख्य भूमिका में हैं। श्रेया ने गायक देव नेगी के साथ मिलकर ‘यह क्या हुआ’ गाना गाया है। इसे प्रसिद्ध गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखा है। यह गाना कहानी को आगे ले जाता है, साथ ही इसे शो के
श्रेया ने एक बयान में कहा, ‘‘यह पहली बार है, जब मैंने वेब सीरिज के लिए गाना गाया है और इसे रिकॉर्ड करते वक्त मेरा समय मजेदार तरीके से बीता। यह एक बहुत ही सुंदर कंपोजिशन है, जिसमें पूर्ण रूप से किरदारों की कहानी पिरोई हुई है। अमिताभ भट्टाचार्य ने इसे बेहद खूबसूरती से लिखा है। मुझे यह गाना बहुत पसंद आया।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement