Advertisement
'जूटोपिया 2' में 'जुडी हॉप्स' की आवाज बनेंगी श्रद्धा कपूर

'जूटोपिया' 2016 की डिज्नी की एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें एक खरगोश पुलिस अधिकारी (जूडी हॉप्स) और एक लोमड़ी ठग (निक वाइल्ड) एक रहस्यमय षड्यंत्र का पर्दाफाश करते हैं। इसे दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया भी मिली थी। साथ ही, इसने ऑस्कर भी जीता था।
अब इसका सीक्वल जल्द ही आने वाला है, जिसे जारेड बुश और जोसी ट्रिनिडैड ने मिलकर निर्देशित किया है और जिसे आवाज श्रद्धा कपूर देंगी।
अभिनेत्री जल्द ही पीरियड ड्रामा फिल्म में नजर आने वाली हैं। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी जानकारी और नाम की घोषणा नहीं की है। फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उटेकर करेंगे और यह फिल्म नवंबर से शुरू हो सकती है। इसी के साथ अभिनेत्री ने निर्माता एकता कपूर के साथ एक मल्टी-फिल्म के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा एकता कपूर के एक और अनटाइटल्ड प्रोजेक्ट में भी दिखेंगी। खबर है कि लोकप्रिय फिल्म 'धूम' फ्रैंचाइजी के लिए भी श्रद्धा की बातचीत चल रही है।
अभिनेत्री को साल 2024 में अमर कौशिक द्वारा निर्देशित हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2: सरकटे का आतंक' में देखा गया था। यह मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की चौथी फिल्म थी और 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' का सीक्वल थी। इस फिल्म में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी थे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


