Shilpa Rao credits her father for singing career-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिंगर शिल्पा राव ने इसके लिए पिता को दिया श्रेय

khaskhabar.com: शनिवार, 28 अप्रैल 2018 8:17 PM (IST)
सिंगर शिल्पा राव ने इसके लिए पिता को दिया श्रेय
नई दिल्ली। ‘बुलेया’, ‘तोसे नैना’ और ‘मनमर्जियां’ जैसे गीत गाने वाली गायिका शिल्पा राव उनकी प्रतिभा को पहचानने और उनका सहयोग करने के लिए अपने पिता की शुक्रगुजार हैं। शिल्पा ने आईएएनएस को बताया, ‘‘मैं जमशेदपुर से हूं, जहां शिक्षा को महत्व दिया जाता है। वहां संगीत को गंभीरता से नहीं लिया जाता था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह सिर्फ मेरे पिता ने मेरे लिए किया। उन्होंने इसे कभी आदत के तौर पर नहीं, बल्कि कुछ और महत्वपूर्ण चीज माना। मैं यह समझती हूं और अब मैंने इसे साकार किया है, लेकिन मेरे पिता के लिए यह तब सोचना बड़ी बात थी, जब मैं बच्ची थी।’’
‘फिर क्या है गम’ की गायिका ने कहा, ‘‘मेरे काम को लेकर और लोगों की बातों से वे कभी परेशान नहीं हुए।’’
शिल्पा इस महीने की शुरुआत में संगीतकार प्रीतम के साथ उत्तरी अमेरिका के दौरे पर गई थीं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement