Shahrukh visits Dilip Kumar -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दिलीप कुमार से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, इन्होंने शेयर की यह फोटो

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 2:16 PM (IST)
दिलीप कुमार से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, इन्होंने शेयर की यह फोटो
मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान बॉलीवुड दिग्गज दिलीप कुमार से मिलने उनके घर पहुंचे। दिलीप कुमार के एक पारिवारिक मित्र फैसल फारुखी ने सोमवार को दिग्गज अभिनेता के ट्विटर पर शाहरुख और 95 वर्षीय दिलीप की एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में शाहरुख ने काले रंग की पोशाक पहनी हुई है, जबकि दिलीप कुमार ने एक शॉल ओढ़ी हुई है।
फारुखी ने इसके साथ लिखा, ‘‘शाहरुख आज साहब से मिलने उनके घर आए। उन्होंने उनका हाल चाल जाना, ‘वह ठीक हैं।’’’
दिग्गज अभिनेता का दिसंबर 2017 में हल्के निमोनिया का इलाज किया गया था।
इससे पहले शाहरुख मुंबई के लीलावती अस्पताल से अभिनेता को छुट्टी मिलने के बाद उनसे मिलने पहुंचे थे। अगस्त 2017 में उनके शरीर में पानी की कमी और गुर्दे में समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement