shahid kapoor and deepika padukone wax statue at madame tussaud-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:50 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

मैडम तुसाद के म्यू‍जियम में लगेगा अब इन दोनों स्टार्स का भी वैक्स स्टेच्यू...

khaskhabar.com: मंगलवार, 24 जुलाई 2018 12:54 PM (IST)
मैडम तुसाद के म्यू‍जियम में लगेगा अब इन दोनों स्टार्स का भी वैक्स स्टेच्यू...
मुंबई। मैडम तुसाद के म्यू‍जियम का नाम सबने सुना ही होगा। अब इस म्यू‍जियम बॉलीवुड के दो स्टार्स के वैक्स स्टेच्यू लगने की बात सामने आई है। इसमें पहला नाम है बॉलीवुड के चॉकलेटी हीरो शाहिद कपूर और दूसरा डिपल वाली दीपिका पादुकोण का। आपकों बता दें कि एक्टर शाहिद कपूर ने इस बात की जानकारी खुद अपने इंस्टाग्राम के जरिए दी। उनका यह वैक्स स्टेच्यू दिल्ली में लगेगा या लंदन में अभी इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इसके साथ ही यह वैक्स स्टेच्यू कब तक बनकर तैयार हो जाएगा, इसे लेकर अभी डिटेल सामने नहीं आई हैं।
शाहिद के लिए 2018 एक बेहतरीन साल साबित हुआ है जिसकी शुरुआत "पद्मावत" की रिकॉर्ड तोड़ कमाई के साथ हुई थी। फिल्म "पद्मावत" में वह राजा रतनसेन की भूमिका में थे। वह एक बेहतरीन एक्टर हैं और कई फिल्मों में अपने अभिनय से सबको चौका दिया है। यही कारण है कि उनके इस अचीवमेंट को लोग सफलता की निगाह से देख रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement