Sanjay Dutt does dance with wife Manyata Dutt-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प​त्नी मान्यता के साथ डांस करते नजर आ रहे संजय दत्त

khaskhabar.com: शनिवार, 12 अगस्त 2017 4:44 PM (IST)
प​त्नी मान्यता के साथ डांस करते नजर आ रहे संजय दत्त
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त की फिल्म भूमि का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। इसके रिलीज के एक दिन बाद ही उनकी पत्नी मान्यता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में संजय दत्त और मान्यता डांस करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो किसी रेस्त्रां या होटल का लग रहा है। संजय दत्त सूट-बूट में नजर आ रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी भी ब्लैक और वाइट कलर की डिजाइनर ड्रेस में दिख रही हैं। संजय दत्त को इस तरह से काफी लंबे समय बाद मौज-मस्ती करते हुए देखना मजेदार है। इस वीडियो को पोस्ट करने के केवल 4 घंटो के अंदर ही 22 हजार से ज्यादा लोगों द्वारा इसे देखा और पसंद किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement