Advertisement
मैंने मजाक में बोला, गलत संदेश गया हो तो माफी', संजय दत्त ने अपने बयान पर दी सफाई

उन्होंने सरनाईक से कहा, "मुझे अच्छी मराठी आती है। अगर मेरी बात से किसी की भावना आहत हुई हो या कोई गलत संदेश गया हो तो मैं माफी चाहता हूं। मेरा परिवार मुंबईकर है। मैं इसी मिट्टी में पला-बढ़ा हूं और महाराष्ट्र ने मुझे बहुत कुछ दिया है।"
बता दें कि ठाणे में प्रताप सरनाईक के संस्कृति युवा प्रतिष्ठान की दहीहंडी महाराष्ट्र की प्रमुख दहीहंडियों में मानी जाती है। इस वर्ष आयोजित कार्यक्रम में संजय दत्त, सुनील शेट्टी, भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव समेत कई फिल्मी हस्तियां, राजनीतिक नेता और कारोबारी शामिल हुए थे।
मराठी भाषा को लेकर सरनाईक के सख्त रुख की पृष्ठभूमि में कार्यक्रम में पहुंचे कई सेलिब्रिटीज ने मराठी में संबोधन किया था। इसी दौरान संजय दत्त का "मराठी नहीं सीख पाया" वाला बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। कई लोगों ने इसकी आलोचना करते हुए सवाल उठाए कि क्या मराठी सीखने की अपेक्षा केवल रिक्शा और टैक्सी चालकों से ही की जाती है।
फोन पर बातचीत के दौरान संजय दत्त ने शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के कठिन दौर में बालासाहेब ठाकरे मजबूती से उनके साथ खड़े रहे थे और वह उनके प्रति हमेशा सम्मान रखते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


