Advertisement
संदीपा धर का डेनिम के साथ कैजुअल लेकिन कातिलाना लुक

संदीपा की सबसे बड़ी खासियत यही है कि वह फैशन को अपने ऊपर हावी नहीं होने देतीं, बल्कि उसे अपनी पहचान का हिस्सा बना लेती हैं। डेनिम जैसे रोज़मर्रा के फैब्रिक में भी उनका एलिगेंस देखते ही बनता है, और वो भी एकदम सटीक और स्टाइलिश।
वैसे यह कहना गलत नहीं होगा कि संदीपा धर ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि कैज़ुअल कभी इतना कातिलाना भी हो सकता है। उनका यह डेनिम मोमेंट फैशन प्रेमियों के लिए इंस्पिरेशन है कि सादगी में भी कितना ग्लैमर छिपा हो सकता है। फिलहाल फिल्मों के साथ ओटीटी वेबसीरिज़ में भी अपना मुकाम हासिल कर चुकीं संदीपा धर पिछली बार रोमांटिक कॉमेडी वेबसीरिज़ 'प्यार का प्रोफेसर' में मल्लिका चौधरी के रूप में नज़र आई थीं। फिलहाल वे एक नए वेब प्रोजेक्ट पर काम कर रही हैं, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है, लेकिन नाम अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


