Salman whips himself, warns kids not to try it-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सलमान खान ने लगाए खुद को कोड़े

khaskhabar.com: रविवार, 01 सितम्बर 2019 6:45 PM (IST)
सलमान खान ने लगाए खुद को कोड़े
जयपुर। सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने शनिवार को एक वीडियो पोस्ट कर सबको चौंका दिया, जिसमें वह खुद को कोड़े मारते नजर आ रहे हैं। सलमान फिलहाल राजस्थान में 'दबंग 3' की शूटिंग कर रहे हैं जहां उन्होंने उन स्थानीय लोगों से मुलाकात की जो खुद को रस्सी से मारकर किसी प्रथा का पालन कर रहे थे। वीडियो में सलमान को लोगों से बातचीत करते और किस तरह से वे खुद को कोड़े मार रहे हैं, यह देखते हुए पाया गया। बाद में, सलमान खुद उस रस्सी को अपने हाथ में ले लेते हैं और खुद को मारने की कोशिश करते हैं। इस वीडियो के कैप्शन में सलमान ने लिखा, "उनके दर्द को महसूस करने और उनके दर्द को बांटने की एक अलग खुशी है..बच्चा पार्टी या कोई भी अपने घर पर खुद इसे करने की कोशिश न करें।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement