इस वर्ष बॉलीवुड को ब्लॉक बस्टर सुल्तान देने वाले अभिनेता सलमान खान ने आमिर खान की फिल्म दंगल के ट्रेलर की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि बेहतरीन है आमिर की फिल्म का ट्रेलर। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह कह कर सबको चौंका दिया है कि दंगल के कुछ दृश्य उनकी फिल्म सुल्तान से मिलते हैं। जब इस बारे में आमिर खान से पूछा गया तो उनका कहना था कि फिल्म प्रदर्शित हो जाने दीजिए उसके बाद सबको सब कुछ समझ में आ जाएगा। ‘दंगल’ का ट्रेलर देख लोगों को सलमान खान की फिल्म सुल्तान की याद आ गई थी। आमिर खान के दंगल के ट्रेलर ने सबको हैरान कर दिया था। सभी को यह ट्रेलर काफी पसंद आया। ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जिज्ञासा और बढ गई है।
यह भी पढ़े :सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गयायह भी पढ़े :जानें, फिर से क्यों युवा बनना चाहती हैं शर्मिला