Salman Khan reveals the ladki for Aayush Sharma debut Loveratri on Twitter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खत्म हुआ सस्पेंस! सलमान ने जीजा के लिए ढूंढ ही ली ‘लडक़ी’

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 फ़रवरी 2018 4:21 PM (IST)
खत्म हुआ सस्पेंस! सलमान ने जीजा के लिए ढूंढ ही ली ‘लडक़ी’
नई दिल्ली। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने मंगलवार को एक ट्वीट कर अपने करोडों फैंस की बैचेनी बढ़ा दी थी। दबंग स्टार ने ट्वीट कर लिखा कि मुझे लडक़ी मिल गई है। जिसके बाद सलमान की शादी की खबरें सुर्खियों में छा गईं। हालांकि दो घंटे बाद ही ट्वीट के सस्पेंस को खत्म करते हुए सलमान ने खुलासा किया कि वो लडक़ी उनके जीजा आयुष शर्मा के फिल्म की हीरोइन है, जिसकी तलाश अब खत्म हो गई है। बॉलीवुड के सल्तान ने ट्वीट कर लिखा, चिंता की कोई बात नहीं है, आयुष की फिल्म लवरात्रि के लिए लडक़ी मिल गई है। जिसका नाम वरीना है। तो चिंता छोड़ो और खुश रहो।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement