Salman Khan flaunts flexibility with a perfect split-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सलमान ने स्प्लिीट से किया शरीर के लचीलेपन का प्रदर्शन

khaskhabar.com: सोमवार, 24 जून 2019 1:10 PM (IST)
सलमान ने स्प्लिीट से किया शरीर के लचीलेपन का प्रदर्शन
मुंबई। सुपरस्टार सलमान खान अपनी एक 180 डिग्री स्प्लिट वाली तस्वीर से फिटनेस का प्रदर्शन करते नजर आए। सलमान ने रविवार की शाम को अपनी एक तस्वीर साझा की और उसका कैप्शन लिखा, ‘‘स्प्लिट करते हुए, हाहाहाहा...।’’ ऐसा पहली बार नहीं है जब ‘दबंग’ स्टार ने अपनी वर्कआउट रुटीन से संबंधित तस्वीर साझा की है। सुपरस्टार, जिन्हें उनके अच्छे शरीर के लिए सराहा जाता है, उन्होंने हाल ही में एक वीडियो भी साझा की थी, जिसमें दिखाई दे रहा था, कि किस तरह उनके सुरक्षाकर्मी उनके फिटनेस वर्कआउट में मदद करते हैं। इसके साथ ही सलमान ने पुल में बैक फ्लिप की एक वीडियो भी डाली थी।
उनकी आगामी परियोजनाओं में टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ का अगला सीजन, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘इंशाल्लाह’ और ‘दबंग 3’ शामिल है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement