salman khan eid tubelight release date announced-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ईद से दो दिन पहले मिलेगी ईदी, बॉक्स ऑफिस होगा गुलजार

khaskhabar.com: शनिवार, 25 फ़रवरी 2017 2:32 PM (IST)
ईद से दो दिन पहले मिलेगी ईदी, बॉक्स ऑफिस होगा गुलजार
सलमान खान की इस वर्ष की पहली बहुप्रतीक्षित और चर्चित फिल्म ट्यूबलाइट इन दिनों पोस्टप्रोडक्शन के काम में चल रही है। जैसे-जैसे फिल्म के प्रदर्शन की तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे दर्शकों में बेचैनी बढती जा रही है। सलमान खान और कबीर खान की यह फिल्म इस वर्ष प्रदर्शित होने वाली बडी फिल्मों में शुमार है। कबीर खान सलमान खान के साथ इससे पहले एक था टाइगर और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्में दे चुके हैं। इसे देखते हुए बॉक्स ऑफिस और दर्शकों को उनकी इस फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीद हैं। ईद के मौके पर प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म की प्रदर्शन तिथि को घोषित कर दिया गया है। सलमान खान की यह फिल्म ईद से दो दिन पहले अर्थात् 23 जून को प्रदर्शित होगी, जबकि ईद 25 जून की है।

[ जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement