Salman is man with a heart of gold-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जैकलिन ने कहा, जब आप सलमान से पहली बार मिलते हैं तो...

khaskhabar.com: मंगलवार, 05 जून 2018 5:25 PM (IST)
जैकलिन ने कहा, जब आप सलमान से पहली बार मिलते हैं तो...
मुंबई। अभिनेता सलमान खान के साथ ‘रेस 3’ में पहली बार काम करने वाले साकिब सलीम और फ्रेडी फर्नांडिज जैसे नए कलाकारों के साथ-साथ उनके साथ पहले भी काम कर चुकीं जैकलिन फर्नांडिज और डेजी शाह जैसी अभिनेत्रियों ने भी सलमान की तारीफ करतीं हैं। उनके अनुसार, सलमान अपने आस-पास के लोगों को बहुत प्यार, देखभाल करते हैं और उन्हें इज्जत देते हैं। सलमान के साथ ‘किक’ में काम कर चुकीं जैकलिन ने आईएएनएस को बताया, ‘‘जब आप सलमान से पहली बार मिलते हैं तो उनके आस-पास ऐसी ऊर्जा होती है जिससे आप डर भी सकते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि वे ऐसा चाहते हैं, लेकिन उनकी आभा ही इतनी तेज है... इतने सालों के बाद भी, बतौर दोस्त और सह कलाकार, मैं सेट पर जब उनके साथ होती हूं, मैं अभी भी बहुत ज्यादा बेचैन और सचेत रहती हूं... भगवान जाने क्यों। उस समय मैं अपने डायलॉग भूल जाती हूं। शूटिंग से इतर हम लोग सामान्य और सहज होते हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि शुरुआत में मैं शूटिंग से इतर भी बेचैन और सतर्क रहती थी लेकिन मुझे लगता है समय के साथ वह बेचैनी चली गई। एक बार जब आप उन्हें समझ जाएंगे, तब आपको पता चलेगा कि उनका दिल कितना बड़ा है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement