Advertisement
आयरनमैन ट्रायथलॉन से लौट कर सैयामी ने हैदराबाद में शुरू की फिल्म की शूटिंग

उन्होंने अपने पोस्ट में बताया, "इस रेस में भाग लेकर अब मैं तरोताजा महसूस कर रही हूं और अब मैं उसी ऊर्जा को सेट पर वापस ला रही हूं। सनी सर के साथ काम करना विशेष अनुभव प्राप्त करने जैसा है। मैं हैदराबाद में टीम के साथ इस यात्रा को जारी रखने के लिए बहुत उत्साहित हूं।"
बता दें कि आयरनमैन ट्रायथलॉन दुनिया में लंबी दूरी की ट्रायथलॉन दौड़ की एक श्रृंखला है। इसका आयोजन वर्ल्ड ट्रायथलॉन कॉरपोरेशन (डब्ल्यूटीसी) द्वारा किया जाता है। इस ट्रायथलॉन में 2.4 मील की तैराकी, 112 मील की साइकिल की सवारी और 26.22 मील की मैराथन दौड़ शामिल होती है। इसे दुनिया के सबसे कठिन एक दिवसीय खेल आयोजनों में से एक माना जाता है।
आयरनमैन विश्व चैम्पियनशिप अपनी लंबी अवधि, कठिन दौड़ स्थितियों और विशेष टेलीविजन कवरेज की वजह से लोगों का ध्यान आकर्षित करती है।
सैयामी को हाल ही में ओटीटी प्लेटफार्म पर स्ट्रीमिंग हुई मूवी ‘शर्माजी की बेटी’ में देखा गया था। इस फिल्म में वह साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता, परवीन डबास और शारिब हाशमी के साथ नजर आई थीं। यह फिल्म 28 जून, 2024 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


