Advertisement
‘साहो’ आईमैक्स स्क्रीनों पर दुनियाभर में रिलीज होगी

‘धूम 3‘, ‘गोल्ड’ और ‘2.0’ कुछ एक ऐसी फिल्में हैं, जिन्हें आईमैक्स में रिलीज किया गया था।
आईमैक्स एंटरटेनमेंट के अध्यक्ष और आईमैक्स कॉर्प के कार्यकारी अध्यक्ष मेगन कोलिगन ने कहा, ‘‘यूवी क्रिएशन और टी-सीरीज के पार्टनर बनकर ‘साहो’ की रिलीज को लेकर हम बेहद खुश हैं।’’
फिल्म 30 अगस्त को तीन भाषाओं- हिंदी, तेलुगू और तमिल में रिलीज होगी।
‘साहो’ का निर्देशन सुजीत ने किया है, जिसमें श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश और जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
ब्लॉकबस्टर फिल्म श्रृंखला ‘बाहुबली’ के बाद से प्रभास ने कोई फिल्म नहीं की है। वह ‘साहो’ के साथ वापसी करने जा रहे हैं।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


