Rohit Shetty presents Ajay Devgans first look from Singham Again-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रोहित शेट्‌टी ने पेश किया सिंघम अगेन से अजय देवगन का फर्स्ट लुक

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 नवम्बर 2023 12:19 PM (IST)
रोहित
शेट्‌टी ने पेश किया सिंघम अगेन से अजय देवगन का फर्स्ट लुक
सर्कस की जबरदस्त असफलता के बाद रोहित शेट्‌टी ने स्वयं को एक कामयाब निर्देशक साबित करने के लिए अपनी सफल फ्रेंचाइजी सिंघम के तीसरे भाग को बनाने की घोषणा करके अपने कॉप यूनिवर्स को एक साथ लाने का प्रयास शुरू कर दिया है। इस फिल्म रोहित शेट्‌टी के कॉप यूनिवर्स के सिम्बा, सूर्यवंशी भी नजर आएंगे। पिछले कुछ समय से इस फिल्म के सितारों की पहली झलक दर्शकों के सामने पेश की जा रही है, जिससे फिल्म दर्शकों में चर्चाओं का विषय बन गई है। आज रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म के नायक सिंघम का लुक दर्शकों के सामने पेश किया है। दर्शकों को अजय देवगन के लुक का लम्बे समय से इंतजार था। रोहित शेट्टी ने अजय देवगन का लुक शेयर करते हुए लिखा- शेर आतंक मचाता है और जख्मी शेर तबाही। सबका फेवरेट पुलिसवाला। बाजीराव सिंघम वापस आ गया है। सिंघम अगेन। प्रशंसक हुए दीवाने
अजय देवगन का सिंघम अगेन से पहला लुक देखने के बाद प्रशंसक खासे उत्तेजित हो गए हैं। वह रोहित शेट्टी के पोस्ट पर ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सुपर सर। साथ में फायर इमोजी पोस्ट की, वहीं दूसरे ने लिखा- अब इंतजार नहीं हो रहा है।
सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी निर्देशित कर रहे हैं। ये सिंघम फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। अजय देवगन बाजीराव सिंघम में किरदार में नजर आएंगे। अजय के इस किरदार को हमेशा पसंद किया गया है। अजय देवगन के अलावा करीना कपूर फिल्म में फीमेल लीड में नजर आएंगी। अजय ने हाल ही में करीना का लुक शेयर किया था। अजय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा था- भयंकर, मजबूत और सिंघम की ताकत। अवनी सिंघम। फोटो में करीना हाथ में गन ताने नजर आ रही हैं और उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं। करीना के अलावा फिल्म में दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ भी नजर आने वाले हैं।
सिंघम अगेन की रिलीज डेट की बात करें तो ये फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का क्लैश अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 से होगा। दोनों ही फिल्में एक-दूसरे पर भारी पड़ने वाली हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement