Riya, Shovik Chakraborty bail petition dismissed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिया, शोविक चक्रवर्ती की बेल याचिका खारिज

khaskhabar.com: शुक्रवार, 11 सितम्बर 2020 1:11 PM (IST)
रिया, शोविक चक्रवर्ती की बेल याचिका खारिज
मुंबई| मुंबई कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग कनेक्शन के आरोप में गिरफ्तार अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती सहित छह लोगों की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी। रिया चक्रवर्ती को फिलहाल भायकुला जेल में ही रहना होगा। रिया को नेशनल कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने ड्रग्स के इस्तेमाल मामले में गिरफ्तार किया था जिसके बाद अदालत ने उसे 14 दिन के लिए 22 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने बुधवार को रिया की जमानत की याचिका लगाई थी।
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स कनेक्शन की जांच कर रहे एनसीबी ने अब तक 10 गिरफ्तारियां की हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement