khaskhabar.com: बुधवार, 21 सितम्बर 2016 11:10 AM (IST)
बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ फिल्म में काम करना हर अभिनेत्री
का ख्वाब होता है। जब सलमान खान की फिल्म से ही बॉलीवुड एंट्री हो तो उस
अभिनेत्री के लिए सपना सच होने से कम नहीं है। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक
‘बहू हमारी रजनीकांत’ में रोबोट का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री रिद्धिमा
पंडित बॉलीवुड में कदम रखने को तैयार हैं और उनका सपना सुपरस्टार सलमान खान
के साथ काम करने का है।