Riddhima shared old picture of father and brother-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रिद्धिमा ने शेयर की पिता और भाई की पुरानी तस्वीर

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 मई 2020 5:13 PM (IST)
रिद्धिमा ने शेयर की पिता और भाई की पुरानी तस्वीर
मुंबई, 21 मई (आईएएनएस)| दिवंगत ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने गुरुवार को अपने पिता के साथ बिताए अपने बचपन के शानदार पलों को याद करते हुए कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में एक ऐसा पारिवारिक फोटो है, जिसमें नन्हें रणबीर ऋषि कपूर की गोद में बैठे नजर आ रहे हैं, वहीं रिद्धिमा ऋषि और नीतू के बीच में बैठी हैं। एक अन्य ब्लैक एंड व्हाइट फोटो में नीतू छोटी रिद्धिमा को गोद में लिए नजर आ रही हैं।
दिल्ली में रहने वाली रिद्धिमा फिलहाल मुंबई में अपनी मां के साथ हैं। लॉकडाउन के कारण वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाई थीं। इसलिए अनुमति प्राप्त करने के बाद वह सड़क मार्ग से 1400 किलोमीटर की यात्रा कर मुंबई गई थीं।
ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल को अंतिम सांस ली थी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement